शुगर (डायबिटीज) की बिमारी आम बीमारी हो गई है। पूरी दुनिया भर में इसके मरीज मिलेंगे। यह एक ऐसी बीमारी है जो अपने साथ कई और गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। अगर समय रहते इसकी रोकथाम नहीं की जाए तो आगे चलकर इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। परन्तु हम कुछ घरेलू उपायों से इसको कंट्रोल कर सकतें हैं।
शुगर को कंट्रोल करने के घरेलू फूड्स और नुस्खे!
आप शुगर को अपने घर पर ही कंट्रोल कर सकते हैं। शुगर को कंट्रोल करने वाली चीजें हमारे घरों में ही मौजूद हैं। जिनका इस्तेमाल करके हम शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। उन घरेलू उपायों के नाम नीचे दिए गए हैं।
अमरूद
अमरूद में फाइबर, विटामिन सी , एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम,
पाया जाता है। यह फल शुगर के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके इस्तेमाल से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
दाल चीनी
दाल चीनी का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीबायोटिक, गुणों से भरपूर होती है। यह शुगर कंट्रोल करने का एक बेहतरीन स्रोत है। हम अपने डाइट में दाल चीनी का उपयोग करके शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
मखाने
मखाने फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता जो हमारे शरीर में मौजूद शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। मखाने की बिना चीनी के खीर बनाकर उसमें सालम मिश्री का चूर्ण डाल कर उसका उपयोग करने से हमारी शुगर लेवल को कंट्रोल रखती है।
मेथी
मेथी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मेथी के सेवन से हमारे शरीर में मौजूद ब्लड में ग्लूकोज लेवल कम हो जाता है। जिससे हमारा शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से शुगर कंट्रोल रहती है।
लौकी
शुगर को कंट्रोल करने में लौकी का इस्तेमाल एक अच्छा विकल्प है। लौकी में एंटी डायबिटीज गुण पाए जाते हैं। जो हमारे ब्लड में मौजूद ग्लूकोज के लेवल को कम करती है। जो हमारी शुगर को कंट्रोल रखती है। लौकी का जूस पीने से भी शुगर कंट्रोल रहती है।
भिंडी
भिंडी का सेवन करने से भी शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। भिंडी में
फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, बिटामिन, पाए जाते हैं जो ग्लूकोज लेवल को कम करके हमारी शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।
नाशपाती
नाशपाती में भी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है।
तोरई
तोरई एक हरी सब्जी है। जो सभी पोषक तत्वों से भरपूर होती है
इसकी पत्तियां जड़े फल सभी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।इसके जूस बना कर पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अतिरिक्त इसका इस्तेमाल अनेकों बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।
भीगे बादाम
बादाम खाने के अनेको फायदे हैं। बादाम हृदय स्वास्थ, कैंसर, वजन प्रबंधन के लिए बहुत उपयोगी होता है इसके साथ रोज भीगे बादाम खाने से शुगर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
